अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने को लेकर नाराज सपा नेता, छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

Akhilesh
अंकित सिंह । Jan 21 2022 4:42PM

अखिलेश के करहल सीट से चुनाव लड़ने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रघुपाल सिंह भदौरिया नाराज हो गए हैं। वह कई दिनों से करहल विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे थे और समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक थे। हालांकि अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से इस बात की अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इन सब के बीच सपा के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, अखिलेश के करहल सीट से चुनाव लड़ने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रघुपाल सिंह भदौरिया नाराज हो गए हैं। वह कई दिनों से करहल विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे थे और समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक थे। हालांकि अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

आपको बता दें कि रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के बड़े नेता रहे हैं। करहल के किरथुआ निवासी भदौरिया को पार्टी ने प्रदेश सचिव भी बनाया है। भाजपा में शामिल होते ही रघुपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। रघुपाल सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में सिर्फ यादव जाति के ही लोगों को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं करहल से ग्राम प्रधान भी रहा हूं, हमेशा से समाजवादी पार्टी के लिए काम किया है। संगठन के लिए काम किया है। पूर्व सैनिक भी हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने मेरी नहीं सुनी है। वहां की जनता मेरे साथ है। मैं भाजपा उम्मीदवार के लिए काम करूंगा

इसे भी पढ़ें: एसपी-आरएलडी गठबंधन को बड़ा झटका, जेवर से चुनाव लड़ने से अवतार सिंह भड़ाना ने किया इनकार

आपको बता दें कि करहल सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। करहल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी काफी जुड़ाव रहा है। करहल के ही जैन इंटर कॉलेज से मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा ग्रहण की है और यहां शिक्षक भी रहे हैं। करहल से अखिलेश यादव का गांव सफाई सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर है। करहल सीट को यादव बहुल माना जाता है। यहां पिछले 7 बार से समाजवादी पार्टी पर कब्जा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़