बोम्मई के दिल्ली दौरे के चलते कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

Bommai
ani

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सोमवार को नयी दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं। बोम्मई मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे और बुधवार को बेंगलुरू लौटने के उनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। पार्टी के कुछ सूत्रों के अनुसार हालांकि, बोम्मई के आधिकारिक दौरे के कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। सोमवार को मीडिया को जारी किए गए बोम्मई के दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, वह मंगलवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं और शाम को इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 - ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ के संबंध में विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ बातचीत करेंगे।

बेंगलुरु। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सोमवार को नयी दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं। बोम्मई मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे और बुधवार को बेंगलुरू लौटने के उनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: '5 दशकों तक देश को बेदर्दी और बेशर्मी से लूटने के कर्ज तले दबी हुई है कांग्रेस', नकवी बोले- चिंतन करें पार्टी

पार्टी के कुछ सूत्रों के अनुसार हालांकि, बोम्मई के आधिकारिक दौरे के कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। सोमवार को मीडिया को जारी किए गए बोम्मई के दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, वह मंगलवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं और शाम को इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 - ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ के संबंध में विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ बातचीत करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़