विपक्षी एकता में फूट, उपसभापति चुनाव में SP, TMC के कई सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा

split-in-opposition
[email protected] । Aug 9 2018 7:10PM

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में अभियान चलाया लेकिन दोनों ही दल आज मतदान के दौरान अपने सभी सदस्यों की सदन में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कर पाए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में अभियान चलाया लेकिन दोनों ही दल आज मतदान के दौरान अपने सभी सदस्यों की सदन में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कर पाए। भाजपा की अगुवाई वाले राजग के सभी सदस्य सदन में मौजूद थे। लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के दो दो सदस्य अनुपस्थित थे। द्रमुक के दो सदस्य भी सदन में मौजूद नहीं थे।

244 सदस्यीय सदन में मतदान में 232 सदस्यों ने हिस्सा लिया। राजग प्रत्याशी हरिवंश को 125 वोट मिले और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद को 105 वोट मिले। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के दो सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि उच्च सदन में पीडीपी के दो सदस्य और आप के तीन सदस्य हैं लेकिन उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक के दो दो सदस्य सदन में अनुपस्थित थे। सपा का एक सदस्य अनुपस्थित था। बीजद और टीआरएस ने राजग उम्मीदवार का समर्थन किया। मतविभाजन के बाद हरिवंश को उच्च सदन का उपसभापति घोषित किया गया। उन्हें विपक्ष की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद को मिले 105 मतों के मुकाबले 125 मत मिले। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति एम वैंकेया नायडू ने सदन पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवाने के बाद उपसभापति पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू करवायी। हरिवंश के पक्ष में 125 और हरिप्रसाद के पक्ष में 105 मत पड़े। मतदान में दो सदस्यों ने हिस्सा नहीं लिया। सदन में कुल 232 सदस्य मौजूद थे।

हरिवंश के पक्ष में जदयू के आर सी पी सिंह, भाजपा के अमित शाह, शिव सेना के संजय राउत और अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा ने प्रस्ताव किया। वहीं हरिप्रसाद के लिये बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, राजद की मीसा भारती, कांग्रेस के भुवनेश्वर कालिता, सपा के रामगोपाल यादव और राकांपा की वंदना चव्हाण ने प्रस्ताव पेश किया। इन प्रस्तावों पर मतविभाजन के बाद सभापति नायडू ने हरिवंश को उपसभापति निर्वाचित घोषित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़