श्रीलंका खरीदेगा रूस में निर्मित स्पुतनिक-पांच टीके की 70 लाख खुराक

Sri Lanka

श्रीलंका ने रूस में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक-पांच की सत्तर लाख खुराक खरीदने का निर्णय लिया है। श्रीलंका की सरकार का कहना है कि वह इसके लिए लगभग सात करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी।

कोलंबो। श्रीलंका ने रूस में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक-पांच की सत्तर लाख खुराक खरीदने का निर्णय लिया है। श्रीलंका की सरकार का कहना है कि वह इसके लिए लगभग सात करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी। श्रीलंका सरकार का लक्ष्य 1.4 करोड़ लोगों को टीका देने का है।

इसे भी पढ़ें: शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार है: राष्ट्रपति अल्वी

अब तक 8,50,000 लोगों को एस्ट्राजेनेका टीका दिया जा चुका है। श्रीलंका सरकार ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चीन में निर्मित सिनोफार्म टीके को भी मंजूरी दी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 91,017 है और 554 लोगों की जान जा चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़