हताशा में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं स्टालिन: अन्नाद्रमुक

stalin-is-accused-of-corruption-in-desperation-says-aiadmk
[email protected] । Sep 19 2018 4:42PM

तमिलनाडु सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिये सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘हताशा’ में आकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिये सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘हताशा’ में आकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘नमातू पुरात्ची तलैवी अम्मा’ में द्रमुक के खिलाफ इससे पहले के भ्रष्टाचार के आरोपों जैसे 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन का जिक्र किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के पैतृक जिला सलेम से मंगलवार को अपनी पार्टी के प्रदर्शन की अगुवाई को लेकर स्टालिन पर चुटकी भी ली गयी।

इसके अनुसार पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम अन्नाद्रमुक के शासन में तमिलनाडु में ‘‘नयी जागृति’’ ला रहे हैं। इसमें आरोप लगाया गया कि दिसंबर 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद ‘‘जिन लोगों ने सरकार गिराने का सपना देखा और पार्टी में विभाजन किया वे हताश हैं कि उनके सपने सच नहीं हुए।’’ अन्नाद्रमुक के मुखपत्र में लिखा है, ‘‘स्टालिन बड़े जोर शोर से यह प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से इस सरकार को गिराया जाये और वह मुख्यमंत्री बनें।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़