- |
- |
कोलकाता: भाजपा के रोड शो में पथराव, शुभेन्दु अधिकारी बोले- मिनी पाकिस्तान के लड़के फेंक रहे पत्थर
- अंकित सिंह
- जनवरी 18, 2021 18:53
- Like

शुभेन्दु अधिकारी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में सोमवार शाम को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब रासबिहारी एवेन्यू और चारु मार्केट इलाके के बीच हो रहे भाजपा के रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए कुछ अज्ञात अपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर दी। इसकी वजह से रोड शो का समापन टॉलीगंज ट्राम डिपो पर ही कर दिया गया जबकि इसका समापन रासबिहारी एवेन्यू पर होना था जिसे अक्सर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पीछे का आंगन कहा जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की रैली का नेतृत्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी कर रहे थे।
जब रैली चारु मार्केट इलाके की ओर बढ़ी तो उपद्रवियों ने ईंट और पत्थर फेंके जिससे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। एएनआई के मुताबिक भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने पथराव किया। ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे बदलाव चाहते हैं। मिनी पाकिस्तान के लड़के और कोलकाता निगम प्रशासन से जुड़े लोग पत्थर फेंक रहे थे। यह देखने लायक था कि जिस तरह से हमारे लड़कों ने उनका पीछा किया। इसने हमें याद दिलाया जो मोदी जी कहते है, घुस के मारा।Boys from Mini Pakistan & those associated with Kolkata corporation administrators were throwing stones. It was worth seeing the way our boys chased them away. It reminded us what Modi ji says -- 'ghush ke maara': BJP leader Suvendu Adhikari pic.twitter.com/xTNzuVLeef
— ANI (@ANI) January 18, 2021
इसे भी पढ़ें: भाजपा का तंज, पार्टी की जमीन खिसकने से डर गई हैं ममता
इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए सोमवार को ऐलान किया कि वह उनके गढ नंदीग्राम से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उसके तुरंत बाद भाजपा नेता अधिकारी ने चुनौती स्वीकार कर ली और कहा कि वह चुनाव में उन्हें हरायेंगे, वरना राजनीति छोड़ देंगे। गौरतलब है कि शुभेन्दु अधिकारी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है।
इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में ममता बनर्जी ने दिखाई ताकत, नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
एक अधिकारी ने बताया कि हमले ने नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों का पीछा किया जो आसपास की गलियों में भाग गए। इसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाके में खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों और दुकानों में तोड़फोड़ की। क्रोधित कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा गया है। राज्य सरकार में मंत्री अरूप बिश्वास ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा, आदिवासी विधायक ने बताया जान का खतरा
- दिनेश शुक्ल
- फरवरी 25, 2021 23:21
- Like

इस पर सदन में कांग्रेस विधायकों ने नागर सिंह चौहान को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधायक हो या पूर्व विधायक, सभी नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है। वे सभी की सुरक्षा की गारंटी लेते हैं
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा ग्वालियर में अवैध रेत खनन का मामला
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री करेंगे 100 दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ, जरूरतमंद लोगों को मिलेगा सस्ता खाना
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सतना में कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, महाराष्ट्र से सटे 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी
Related Topics
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र कलावती भूरिया आदिवासी विधायक जान का खतरा चिटफंड कंपनीयां गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विधानसभा में हंगामा एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Madhya Pradesh Assembly Budget Session Kalawati Bhuria Tribal MLA Life Threat Chit Fund Companies Home Minister Dr. Narottam Mishra Uproar in Assembly MP News Hindi MP Newsमध्य प्रदेश विधानसभा में उठा ग्वालियर में अवैध रेत खनन का मामला
- दिनेश शुक्ल
- फरवरी 25, 2021 23:02
- Like

कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव ने ग्वालियर के लोहानी गांव में अवैध खदान का मामला सदन में उठाते हुए कहा कि रेत माफिया द्वारा किये जा रहे अवैध रेत उत्खनन के संबंध में कलेक्टर से उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसका क्या कारण है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री करेंगे 100 दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ, जरूरतमंद लोगों को मिलेगा सस्ता खाना
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सतना में कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट
Related Topics
अवैध रेत खनन मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र लाखन सिंह यादव ग्वालियर अवैध खदान एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह Illegal sand mining Madhya Pradesh assembly budget session Lakhan Singh Yadav Gwalior illegal mine MP News Hindi MP News Minister Brijendra Pratap Singhमध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री करेंगे 100 दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ, जरूरतमंद लोगों को मिलेगा सस्ता खाना
- दिनेश शुक्ल
- फरवरी 25, 2021 22:36
- Like

मुख्यमंत्री चौहान रसोई योजना की सतत निगरानी के लिए बनाये गये पोर्टल का भी लोकार्पण करेंगे। पोर्टल में प्रतिदिन लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, रसोई केन्दों का विवरण, ऑनलाइन रसोई केन्द्रों और नगरीय निकायों को दान देने की सुविधा जन-सामान्य के लिये की गई है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, गेंहू-खाद घोटाले पर किया मंत्री से सवाल
इसे भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की मांग त्रिकटु काढ़े की सीएजी करे जाँच
इसे भी पढ़ें: विश्व कप तलवारबाजी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी मध्य प्रदेश की खुशी दाभाडे़
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सतना में कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट
Related Topics
दीनदयाल रसोई केन्द्र शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सस्ता भोजन दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना शहरी गरीब नागरिक मध्य प्रदेश सरकार एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Deendayal Rasoi Kendra Inauguration Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Cheap Food Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana Urban Poor Citizen Government of Madhya Pradesh MP News Hindi MP News
