सुधा रानी रेलंगी बनीं सीबीआई की नई अभियोजन निदेशक

sudha-rani-relangi-is-cbis-new-prosecution-director
[email protected] । Aug 9 2019 8:50PM

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा अनुशंसित पैनल से विधायी विभाग की संयुक्त सचिव एवं विधायी वकील सुधा रानी रेलंगी की सीबीआई में अभियोजन के निदेशक के तौर पर नियुक्ति को सक्षम अधिकरण की मंजूरी मिलने की जानकारी दी जाती है।

नयी दिल्ली। विधि और न्याय मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुधा रानी रेलंगी को सीबीआई में अभियोजन का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में अभियोजन निदेशक का पद 24 दिसंबर, 2018 से रिक्त था। रेलंगी वर्तमान में विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग की संयुक्त सचिव एवं विधायी वकील के तौर पर सेवा दे रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: विधायक सेंगर पर कोर्ट ने रेप, पॉक्‍सो और अपहरण के तय किए आरोप

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा अनुशंसित पैनल से विधायी विभाग की संयुक्त सचिव एवं विधायी वकील सुधा रानी रेलंगी की सीबीआई में अभियोजन के निदेशक के तौर पर नियुक्ति को सक्षम अधिकरण की मंजूरी मिलने की जानकारी दी जाती है।

देशभर में बाढ़ का कोहराम, देखे वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़