राहुल और प्रियंका के साथ विमान से दिल्ली गए जाखड़

Sunil Jakhar
प्रतिरूप फोटो

राहुल और प्रियंका दोनों बुधवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए एक विमान में सवार हुए। जाखड़ भी इस यात्रा में उनके साथ थे।

 पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ बुधवार को पार्टी के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ एक उड़ान से दिल्ली रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राहुल और प्रियंका शिमला से लौटे थे और दोनों बुधवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए एक विमान में सवार हुए। जाखड़ भी इस यात्रा में उनके साथ थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं को पंजाब की उथल-पुथल के अन्य जगहों पर भी असर होने की आशंका

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एआईसीसी महासचिव हरीश रावत की सोमवार को कथित तौर पर यह कहने के लिए आलोचना की थी कि पंजाब में आगामी चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू राष्ट्र विरोधी, खतरनाक, पूरी तरह विपत्ति: अमरिंदर

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़