सर्द हवाओं से राजधानी को मिली फौरी राहत, धूप खिले रहने की संभावना

sunshine-will-remain-in-delhi
[email protected] । Jan 4 2020 11:39AM

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: पिछले 119 साल में सोमवार को रहा दिल्ली का सबसे सर्द दिन !

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है कि आठ जनवरी तक शीत लहर नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छह जनवरी से आठ जनवरी के बीच में दिल्ली में कभी भी बारिश हो सकती है। बारिश से प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी। वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 300 दर्ज की गई जो कि बेहद खराब श्रेणी में है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़