स्वराज-कुरैशी की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर: महबूबा मुफ्ती

swaraj-qureshi-talks-cancellation-bad-news-for-jammu-kashmir-says-mehbooba-mufti
[email protected] । Sep 22 2018 12:25PM

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्द होना बुरी खबर है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्द होना बुरी खबर है क्योंकि दोनों देश वार्ता को आगे ले जाने के लिए अपने देश के लोगों के प्रति जवाबदेह है। 

महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान के वित्त मंत्रियों की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है। मीडिया से बात करने की बजाए दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों और देश के प्रति जवाबदेह है। ऐतहासिक जनादेश के बावजूद राजग नेतृत्व नहीं बल्कि मीडिया एजेंडा तय कर रहा है।’

न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की होने वाली मुलाकात रद्द कर दी गयी। महबूबा ने पूर्व में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक का स्वागत किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़