दिल्ली वालों को परेशान कर रही है तपिश भरी गर्मी, पारा लगातार चढ़ रहा

 Delhi mercury

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तपिश भरी रही और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तपिश भरी रही और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के अधिकारी व दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री के साथ चर्चा की

जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़