UP में महिला सुरक्षा की स्थिति हो चुकी है खराब, प्रियंका ने राज्यपाल से संज्ञान लेने का किया आग्रह

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति को लेकर बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आग्रह किया कि वह इस पर संज्ञान लें। प्रियंका ने लखीमपुर में एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। उसकी बलात्कार कर नृशंस तरीके से हत्या हो गई।’’ 

इसे भी पढ़ें: UP में पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या: योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी 

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि आशा है आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़