तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ने मलेशियाई महिला के साथ किया रेप, बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी

 maniknandan sexual assault case

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता एम।मणिकनंदन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल मणिकनंदन पर मलेशियाई महिला संग दुष्कर्म का आरोप लगा है।

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता एम।मणिकनंदन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल मणिकनंदन पर मलेशियाई महिला संग दुष्कर्म का आरोप लगा है।

चेन्नई सिटी पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। बता दें कि मणिकनंदन तमिलनाडु सरकार में आईटी मंत्री रह चुके हैं। मणिकनंदन पर मलेशियाई महिला नं मंत्री पर बलात्कार करने, गर्भपात करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। 

शादी का झांसा देकर किया रेप 

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही जब वो गर्भवती हो गई तो उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात के लिए मजबूर किया। महिला की मानें तो मणिकनंदन ने उसे कई बार गर्भपात के लिए मजबूर किया।  

मद्रास हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज 

आपको बता दें कि इससे पहले मणिकनंदन ने दावा किया था कि वो महिला को नहीं जानते। बाद में अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने कहा था कि उनपर लगाए गए आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ IPC की धारा 313 के तहत मामला दर्ज किया गया, जो सही नहीं है। 

वहीं कोर्ट ने इस मामले में मणिकनंदन की अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी। इसके पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने मदुरै पहुंची और आखिरकार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़