तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

कोरोना संक्रमण

राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,545 हो गई है। इसके अलावा राज्य में तीन महिलाओं और इतने ही पुरुषों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 133 पर पहुंच गई है।

चेन्नई। तमिलनाडु में बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 817 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें महाराष्ट्र से लौटे 138 लोग भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,545 हो गई है। इसके अलावा राज्य में तीन महिलाओं और इतने ही पुरुषों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 133 पर पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को संक्रमित पाए गए लोगों में 508 पुरुष और 309 महिलाएं शामिल हैं। राज्य में अब भी 8,500 लोगों का इलाज चल रहा है। बुधवार को 11,231 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़