हर्षवर्धन ने कहा, भारत में बाघों की आबादी दोगुनी करने का लक्ष्य

Target to double tiger population in India, says Harsh Vardhan
[email protected] । Jul 27 2018 3:40PM

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने देश में बाघों की आबादी दुगुनी करने का लक्ष्य तय किया है।

नयी दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने देश में बाघों की आबादी दुगुनी करने का लक्ष्य तय किया है। हर्ष वर्धन ने 29 जुलाई को मनाए जाने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ से पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बाघों का संरक्षण किया गया तो पर्यावरण को भी सुरक्षित किया जा सकेगा और दुनिया के सामने मौजूद पर्यावरणीय खतरों से भी निबटा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि बाघों के संरक्षण के लिए उनकी आबादी बढ़ाना जरूरी है। हमारा लक्ष्य बाघों की आबादी दुगुनी करने का है। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया भर के बाघों की 70 प्रतिशत आबादी वास करती है। वर्धन ने कहा कि बाघों की गणना जारी है और प्राथमिक आंकड़े बाघों की आबादी में इजाफा दिखाते हैं। यह एक बड़ी चीज है। उन्होंने बताया कि बच्चों को बाघ और पर्यावरण के संरक्षण में भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़