अगले आम चुनाव के लिए NDA में शामिल नहीं होगी TDP: चंद्रबाबू नायडू

TDP will not join NDA for next general elections
[email protected] । Jul 21 2018 7:47PM

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि भाजपा अगर 2019 के आम चुनाव के लिए संपर्क करे तब भी उनकी पार्टी राजग भी शामिल नहीं होगी।

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि भाजपा अगर 2019 के आम चुनाव के लिए संपर्क करे तब भी उनकी पार्टी राजग भी शामिल नहीं होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि राजग सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ‘‘ नैतिकता बनाम बहुमत ’’ की लड़ाई थी। नायडू ने कहा कि तेदेपा राज्य के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की खातिर 2014 में राजग में शामिल हुई थी और ‘‘ हम सत्ता के भूखे नहीं है। हमें कभी भी कैबिनेट सीटों की आकांक्षा नहीं रही।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आंध्र प्रदेश को न्याय दिलाने के लिए उनके (भाजपा सरकार) साथ चार साल इंतजार किया लेकिन उन्होंने राज्य के लोगों के साथ धोखा किया। हम कैसे यकीन कल लें कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। नायडू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ कल का अविश्वास प्रस्ताव हमारी नैतिकता एवं भाजपा के बहुमत के बीच लड़ाई थी। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए दूसरे विपक्षी दलों का आभार जताया। राजग सरकार ने कल करीब 12 घंटे तक चली बहस के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल की थी। देर रात 11 बजकर 10 मिनट पर जब मतविभाजन हुआ, प्रस्ताव के पक्ष में 126 जबकि विपक्ष में 325 मत पड़े। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़