रिश्तेदार ने अपनी ही बहन के साथ किया कई बार बलात्कार, गर्भवती हुई महिला

rape

ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई।पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को भिवंडी तालुका के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता, आरोपी की रिश्ते की बहन है। दोनों एक ही घर में रहते थे और आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया।

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को भिवंडी तालुका के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता, आरोपी की रिश्ते की बहन है। दोनों एक ही घर में रहते थे और आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, 560 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

उन्होंने बताया कि किशोरी गर्भवती हो गई थी और रविवार को एक अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़