जम्मू-कश्मीर: 14 साल की नाबालिग लड़की का कई बार किया बलात्कार, गर्भवती हुई पीड़िता

rape
Prabhasakshi

जम्मू-कश्मीर के रियासी में दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हुई।रियासी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। अधिकारियों के मुताबिक काफी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम विशाल कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पौनी तहसील के एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गयी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। रियासी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

इसे भी पढ़ें: इस परिवार में एक नहीं बल्कि 185 लोग रहते हैं साथ, 10 चूल्हों में तैयार होती है 75 किलो आटे की रोटियां

अधिकारियों के मुताबिक काफी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम विशाल कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। एसएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ अदालत में निर्धारित समय के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाओं, विशेषकर नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराध के प्रति संवेदनशील रहने के लिए पुलिस को नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़