भाजपा को बधाई देकर फँसे नीतीश, तेजस्वी ने चाचाजी कहकर किया जोरदार हमला

Tejaswi yadav attacks on Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने पर भाजपा को बधाई क्या दी उनके लिए नयी मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने पर भाजपा को बधाई क्या दी उनके लिए नयी मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं। दरअसल राजद नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश के भाजपा को बधाई के ट्वीट के बाद जवाब में कटाक्ष भरा ट्वीट कर नीतीश को निरुत्तर कर दिया है। तेजस्वी के इस ट्वीट को लोगों के काफी लाइक मिल रहे हैं और इसे रिट्वीट भी किया जा रहा है। 

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा है, 'आदरणीय चाचा जी, जरा बताइये। बिहार में सर्वाधिक सीटों वाली पार्टी का नाम क्या है? भाजपा को बिहार चुनाव में किसने हराया था? भाजपा आज बिहार में क्यों, कैसे और किसलिये सरकार में है? बिहार की न्यायप्रय जनता ने जिन पार्टियों को नंबर-2 और नंबर-3 पर धकेला वो सरकार में हैं और नंबर-1 विपक्ष में- क्यों?'

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनावों में जनता दल युनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने गठबंधन बना कर चुनाव लड़ा था और राजद की सर्वाधिक सीटें आई थीं। जदयू दूसरे नंबर पर रही थी। लेकिन गठबंधन का मुख्यमंत्री प्रत्याशी चूंकि नीतीश कुमार थे इसलिए राजद ने उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन बाद में नीतीश ने राजद और कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया और सरकार बना ली थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़