कश्मीर घाटी के तापमान में गिरावट, लेह सबसे ठंडा

Temperatures dip across Kashmir Valley; Leh coldest

कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। लेह का लद्दाख क्षेत्र राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से नीचे 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर। कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। लेह का लद्दाख क्षेत्र राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से नीचे 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में प्रख्यात स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि बीती रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को गुलमर्ग में बर्फबारी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि इस मौसम की सबसे ठंडी रात का सामना करने वाले अन्य स्थानों में लद्दाख का कारगिल क्षेत्र भी शामिल है जहां तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पहलगाम और कुपवाड़ा में पारा हिमांक से ऊपर रहा। अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान रविवार रात शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर में शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंद और कोकेरनाग शहर में क्रमश: न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम अधिकारी ने घाटी में अगले कुछ दिन शुष्क मौसम बने रहने तथा तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़