- |
- |
भारत बंद पर RJD के गुंडों का आतंक, चलती ट्रेन पर फेंके पत्थर, बसें भी जलाई
- रेनू तिवारी
- सितंबर 10, 2018 11:06
- Like

देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने इस ऐलान के साथ ही ये कहा था कि देशभर में ये विरोध शांतिपूर्ण ढ़ंग से किया जाएगा जिससे आम जनता को परेशानी नहीं होगी।
देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने इस ऐलान के साथ ही ये कहा था कि देशभर में ये विरोध शांतिपूर्ण ढ़ंग से किया जाएगा जिससे आम जनता को परेशानी नहीं होगी। लेकिन बिहार में अपनी राजनीति को चमकाने के लिए भारत बंद के नाम पर लालू यादव का पार्टी आरजेडी और कांग्रेस के गुंडें बेकाबू हो गये है। इन गुंडों ने बिहार में बंद के नाम पर प्रदेश में आतंक मचा दिया है। बिहार की सड़को पर आरजेडी के गुंडें उतर गये है और बसों में तोड़फोड कर रहे है। आगजनी की जा रही है। कई रूटो पर ट्रेने भी रोकी गई। यहां तक की आरजेडी के गुंडें ने चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की।
बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के खिलाफ आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बिहार के फतुहां स्टेशन पर कोलकाता-पटना लालकिला एक्सप्रेस को रोका और ट्रेन की इंजन पर चढ़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये। पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बस और ट्रेन पर पत्थरबाजी। राजद, कांग्रेस, जाप और भाकपा माले के समर्थकों ने भारत बंद को लेकर दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में एसएच 56 को किया जाम भी किया। पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक ने पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक ब्लॉक किया। कांग्रेस के भारत बंद का किया समर्थन।
ये सभी आरजेडी नेता और लालू के बटे अश्विनी यादव के निगरानी में किया जा रहा। इल तोड़फोड़ और रेल रोकने जैसी घटनाओं ने बिहार की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाला है रुकी हुई ट्रेन में लोग फंस गये है। बसो में तोड़फोड से काफी नुकसान हुआ हैं। अब सबाल ये उठता है कि क्या आरजेडी नेता अश्विनी यादव इन गुंडों के आधार पर 2019 जीतने का ख्वाब देख रहे हैं।
Jan Adhikar Party workers vandalise vehicles during #BharatBandh protest in Patna against fuel price hike. #Bihar pic.twitter.com/3SX1WRiPps
— ANI (@ANI) September 10, 2018
वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये भारत बंद का चुनावी फायदा उठाने की कांग्रेस की चाल हैं।
अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,983 हुए
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 12:14
- Like

अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,983 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां वायरस से अभी तक 62 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 2,03,739 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.45 प्रतिशत है।
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टली, अब 20 जनवरी को होगी
- अनुराग गुप्ता
- जनवरी 18, 2021 11:55
- Like

याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
नयी दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ी दिल्ली पुलिस की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने फिलहाल टाल दिया है। बता दें कि अब 20 जनवरी को सुनवाई होगी।उल्लेखनीय है कि याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
Hearing in the application filed by Delhi Police seeking a direction to put an injunction on the proposed tractor rally on Republic Day: Supreme Court says that they will hear the matter day after tomorrow. pic.twitter.com/zwy804KXfd
— ANI (@ANI) January 18, 2021
दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 11:44
- Like

दिल्ली में बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को पुरवाई हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अधिकमत तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 5.7 और 15.3 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण दिनभर ठंड की स्थिति बनी रही थी।
इसे भी पढ़ें: घट रहे कोरोना के मामले, भारत में 24 घंटे में कोविड-19 से सबसे कम 145 लोगों की मौत
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पुरवाई हवा चल रही है, जो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले कम सर्द होती हैं। इस बीच, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 380 दर्ज किया गया। रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 347 था। शनिवार को यह 407, शुक्रवार को 460, बृहस्पतिवार को 429 और बुधवार को 354 था। उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

