पुलवामा में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, एक अन्य घायल

Pulwama in Jammu and Kashmir

अधिकारियों ने बताया कि घटना आज दोपहर बाद पेरचू पुल के पास हुई जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस का संयुक्त गश्ती दल कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित कर रहा था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के हमले में इंडिया रिजर्व पुलिस की 10वीं बटालियन के दो कर्मी अनुज सिंह और मोहम्मद इब्राहीम घायल हो गए।

श्रीनगर।  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना आज दोपहर बाद पेरचू पुल के पास हुई जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस का संयुक्त गश्ती दल कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित कर रहा था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के हमले में इंडिया रिजर्व पुलिस की 10वीं बटालियन के दो कर्मी अनुज सिंह और मोहम्मद इब्राहीम घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने बाद में दम तोड़ दिया, जबकि इब्राहीम एक अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और हमलवारों की तलाश में अभियान छेड़ दिया गया है। इससे पहले, बुधवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र सूरा में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो कर्मी आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़