प्यार से बेवफाई कर किसी और से की शादी, प्रेमी ने विदाई में कर लिया दुल्हन का अपहरण

the-alleged-lover-kidnapped-bride
[email protected] । May 7 2019 2:41PM

बिश्नोई ने बताया कि खबरों के अनुसार, आरोपी प्रयाग जीनगर के पहले दुल्हन के साथ प्रेम संबंध थे। प्रयाग का घर दूल्हे के घर के पास है। आरोपी और दुल्हन की तलाश जारी है। राजस्थान में दुल्हन के अपहरण की एक माह में यह दूसरी घटना है।

उदयपुर। जिले के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक कथित प्रेमी ने एक दुल्हन का अपहरण कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन परिजन के साथ एक कार से जा रहे थे। इस जोड़े का विवाह सोमवार की रात तितारडी क्षेत्र में सम्पन्न हुआ था। उन्होंने बताया कि सविना रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास आरोपी ने कार रोकी और दूल्हे से मार पीट की। उसने कार के शीशे तोड़ दिए और दुल्हन का अपहरण कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: दुर्घटना के शिकार हुए बनगांव से भाजपा उम्मीदवार, सिर में आई चोट

बिश्नोई ने बताया कि खबरों के अनुसार, आरोपी प्रयाग जीनगर के पहले दुल्हन के साथ प्रेम संबंध थे। प्रयाग का घर दूल्हे के घर के पास है। आरोपी और दुल्हन की तलाश जारी है। राजस्थान में दुल्हन के अपहरण की एक माह में यह दूसरी घटना है।

इसे भी पढ़ें: उत्तरी नाइजीरिया के सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, 38 घायल

इससे पूर्व सीकर में विवाह के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन का उसके प्रेमी ने अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद दुल्हन और आरोपी को देहरादून में खोज निकाला था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़