बीजद ओडिशा का साथ देने वाले किसी भी मोर्चे का समर्थन करेगा: पात्रो

the-bjd-will-support-any-front-supporting-odisha-patro

भाजपा के साथ एक दशक तक गठबंधन में रहने के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर 2009 आम चुनाव से पहले बीजद ने उसका साथ छोड़ दिया था। ओडिशा में 2000-2009 तक बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार थी।

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने शुक्रवार को कहा कि अब वह भाजपा और कांग्रेस के साथ समान-दूरी बनाए रखने की अपनी नीति छोड़ रही है। बीजद के उपाध्यक्ष और मंत्री एस. एन. पात्रो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अब समान दूरी (भाजपा और कांग्रेस के साथ) बनाए रखने की नीति नहीं अपनाएंगे। बीजद ओडिशा का साथ देने वाले किसी भी मोर्चे का समर्थन करेगा।’’

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सीएम ने पत्र लिखकर गृह मंत्री से बिजली आपूर्ति की बहाली में मदद का किया आग्रह

भाजपा के साथ एक दशक तक गठबंधन में रहने के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर 2009 आम चुनाव से पहले बीजद ने उसका साथ छोड़ दिया था। ओडिशा में 2000-2009 तक बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार थी। भाजपा का साथ छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भगवा पार्टी को ‘साम्प्रदायिक’ और कांग्रेस को ‘भ्रष्ट’ बताया था। वर्तमान आम चुनावों के दौरान भी पटनायक ने भाजपा को बार-बार साम्प्रदायिक कहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़