रंगपंचमी पर घर से निकले किशोरों के शव भोपाल के कलियासोत डेम में मिले

 bodies of teenagers
दिनेश शुक्ल । Apr 3 2021 6:36PM

परिजनों ने बताया कि अंश तो दोपहर 3 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। उसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात वे उसे परिचितों और यहां-वहां खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्हें पता चला कि उसके साथ ही 15 साल का वरुण नाम का किशोर भी गायब है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंगपंचमी पर साइकिल लेकर घर से निकले दो किशोरों के शव शनिवार सुबह कलियासोत डेम में मिलने से हड़कंप मच गया। डेम के किनारे पर किशोरों का सामान मिलने के बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार कोलार के कान्हा कुंज के पास स्थित बस्ती में रहने वाले 42 साल के अखिलेश तिवारी पुत्र राजशरण तिवारी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे काम पर चले गए थे। रात 11.30 बजे जब ड्यूटी से लौटे, तो उन्हें घर पर उनका 14 साल का बेटा अंश उर्फ शुभम तिवारी कहीं दिखा नहीं। परिजनों ने बताया कि अंश तो दोपहर 3 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। उसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात वे उसे परिचितों और यहां-वहां खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्हें पता चला कि उसके साथ ही 15 साल का वरुण नाम का किशोर भी गायब है।

 

इसे भी पढ़ें: हंसिया व चाकू से गला रेतकर की पत्नी व दो बच्चों की हत्या, खुद फांसी पर झूला युवक

वही शनिवार सुबह उन्हें कलियासोत डेम के 13 गेट के पास अंश की साइकिल और कपड़े आदि रखे मिले। अखिलेश ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल नगर निगम के गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोर शेख असिफ ने बताया कि गोताखोर ओम प्रकाश बाथम, अरसलान, इमरान और मधुकर के साथ पानी में उतर गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव मिल गए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़