- |
- |
कुदरत का करिश्मा, बेगूसराय में गाय ने एक साथ दो बछियों को दिया जन्म
- अंकित सिंह
- फरवरी 23, 2021 16:21
- Like

गाय के मालिक का नाम सुशील महतो है। आसपास के लोग अब गाय को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल गाय और उसकी दोनों बछिया स्वस्थ है। गिरिराज सिंह ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें दोनों बछिया दूध पीती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे कुदरत का करिश्मा ही माना जा रहा है।
बिहार के बेगूसराय जिले की एक गाय फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत एक के वार्ड नंबर 15 की एक गाय ने एक साथ दो बछियां को जन्म दिया है। अब इस घटना की चर्चा आसपास में है। इतना ही नहीं, जिसे भी घटना के बारे में जानकारी हो रही है वहां भी हैरान हो रहा है। खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी गाय के दो बछिया को जन्म देने पर खुशी जाहिर की है और ट्वीट किया है। गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत 1, वार्ड नंबर 15 में, सुशील महतो की गाय ने दो बछिया को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं।
गाय के मालिक का नाम सुशील महतो है। आसपास के लोग अब गाय को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल गाय और उसकी दोनों बछिया स्वस्थ है। गिरिराज सिंह ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें दोनों बछिया दूध पीती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे कुदरत का करिश्मा ही माना जा रहा है। बेगूसराय जिले में यह पहला करिश्मा नहीं है। इससे पहले भी वहां कुदरत अपना करिश्मा दिखा चुका है जब कुछ महीने पहले ही जोकिया के खखन टोला निवासी भूषण सिंह की गाय ने तीन बच्चे को जन्म दिया था।बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत 1, वार्ड नंबर 15 में, सुशील महतो की गाय ने दो बछिया को जन्म दिया है।
दोनों स्वस्थ हैं। pic.twitter.com/Nb6KgTHTli— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 22, 2021
मध्य प्रदेश में अब आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजातीय विभाग हुआ
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 4, 2021 23:37
- Like

वही जनजातीय कार्य विभाग ने जनजातीय क्षेत्रों में 8 विकास कार्यों के लिये एक करोड़ 20 लाख रूपये की मंजूरी दी है। यह कार्य सीधी एवं उमरिया जिले में मंजूर किये गये हैं।
इसे भी पढ़ें: रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
- नीलेन्द्र मिश्रा
- मार्च 4, 2021 23:21
- Like

वही गुरूवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन का मामला विपक्ष ने जोरशोर से उठाया। विपक्ष का आरोप है कि अधिकारियों और सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य पांच गुना बढ़ा, आज से मिलेंगे ऑफलाइन टिकिट
धनगर गायरी समाज ने जलाया सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला, मार्ग का नाम बदलने पर नाराजगी
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 4, 2021 23:00
- Like

जिसके चलते समाजजनों ने गुरूवार को पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद सिंधिया पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिसकर्मियों के बीच जलते पुतले को लेकर खींचतान हुई।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

