भव्य राम मंदिर में होगा गर्भगृह का निर्माण, सीएम योगी रहेंगे मौजूद, जानें कब से शुरू होगा काम

ram mandir
ANI
अंकित सिंह । May 30 2022 11:00AM

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी ने बताया कि निर्माण पूरा होने पर रामलला 24 जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त से यहां विराजमान होंगे। आचार्य सत्येंद्र दास जी ने कहा कि गर्भगृह लाल पत्थर से बन रहा है... मंदिर की प्रगति का कार्य 2023 में पूरा हो जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। हालांकि,अब राम मंदिर के गर्भ गृह के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। जानकारी के मुताबिक 1 जून को राम मंदिर के गर्भगृह के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूद रहेंगे। 1992 से जिस राम मंदिर के लिए पत्थरों को तरासा जा रहा था, अब उनका इस्तेमाल हो सकेगा। काफी लंबे समय के बाद यह वक्त आया है। राजस्थान और अयोध्या में  पत्थरों की नक्काशी का काम एक बार फिर से तेजी से शुरु कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिवसीय यज्ञ का भी शुभारंभ हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे को 13 शर्तों के साथ पुणे में सभा करने की मिली अनुमति, लाउडस्पीकर, हथियार समेत इन बातों का रखना होगा ध्यान

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी ने बताया कि निर्माण पूरा होने पर रामलला 24 जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त से यहां विराजमान होंगे। आचार्य सत्येंद्र दास जी ने कहा कि गर्भगृह लाल पत्थर से बन रहा है... मंदिर की प्रगति का कार्य 2023 में पूरा हो जाएगा। शुभ मुहूर्त जनवरी 24, 2024 को पड़ रहा है। इस दिन राम लला गर्भगृह में विराजमान होगें। अब वह नारा भी सकार हो रहा है जिसमें कहा जा रहा था कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। जानकारी के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर खोलने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के साथ मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: मंदिर वहीं बन रहा, तारीख भी आ गई, इस दिन राम लला गर्भगृह में होंगे विराजमान

आपको बता दें कि 1990 में जो मंदिर का मॉडल तय किया गया था। उसमें थोड़ा सा बदलाव हुआ है और फिलहाल मंदिर का शिखर 5 शिखर वाला होगा। पहले मंदिर में तीन ही शिखर थे। मंदिर की ऊंचाई जमीन से लगभग 161 मीटर होगी। बताया जा रहा है कि लगभग 200 पत्थरों की खेप रामलला के परिषद तक पहुंच चुके हैं। आवश्यकतानुसार इन पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण कार्य के लिए पत्थर को तराश कर रखे जा रहे हैं। बंसी पहाड़पुर में मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थर की आपूर्ति की बाधा भी खत्म हो चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़