अनंत कुमार के निधन से देश ने अपना अमूल्य रत्न खो दिया: रघुवर दास

the-country-has-lost-its-precious-gem-from-the-death-of-ananth-kumar-says-raghubar-das
[email protected] । Nov 12 2018 4:48PM

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि देश ने अपना अमूल्य रत्न खो दिया। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘अनंत कुमार के असामयिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि देश ने अपना अमूल्य रत्न खो दिया। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘अनंत कुमार के असामयिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। उनके निधन से देश ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है।’’।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंत कुमार झारखण्ड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। सिंदरी खाद कारख़ाने को फिर से शुरू कराने की बात हो या राज्य के विकास के लिए कोई और योजना, जब भी उनसे मिलना हुआ उन्होंने हमेशा झारखण्ड के विकास में सहयोग दिया। फेफड़े के कैंसर से पीड़ित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का सोमवार को तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़