न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के अनुभव से देश को लाभ होगा: प्रधानमंत्री

the-country-will-benefit-from-the-experience-of-justice-ranjan-gogoi-prime-minister
[email protected] । Oct 3 2018 4:19PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह 63 वर्षीय न्यायमूर्ति गोगोई को शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल लगभग तेरह महीने का होगा और वह 17 नवंबर, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को प्रधान न्यायाधीश का पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव और बुद्धिमत्ता से देश को लाभ होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह 63 वर्षीय न्यायमूर्ति गोगोई को शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल लगभग तेरह महीने का होगा और वह 17 नवंबर, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई जी को बधाई देता हूं। उनके अनुभव, बुद्धिमत्ता, ज्ञान और विधिक जानकारी से देश को बहुत लाभ मिलेगा। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़