यूपी में गठबंधन का हुआ अंत, RLD भी अलग रास्ते पर !

the-end-of-alliance-in-up-rld-on-a-different-path
अंकित सिंह । Jun 5 2019 12:18PM

जाट वोटों पर अच्छी पकड़ रखने वाली अजित सिंह की पार्टी इस लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की हिस्सा थी। आरएलडी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा पर एक सीट भी नहीं जीत पाई।

मायावती और अखिलेश यादव द्वारा अलग-अलग उपचुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बने गठबंधन पर ग्रहण लग गया है। इस गठबंधन की तिसरी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल भी अब अलग हो सकती है। सूत्रो कि मानें तो आज शाम तक आएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी इस बात का ऐलान कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी अपनी पार्टी नेताओं से बैठक के बाद इस बात का निर्णय ले सकते हैं। 

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल एक राजनीतिक दल है और हम उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में मैदान में उतरेंगे। हालांकि प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। जहां तक प्रत्याशियों के चयन की बात है तो यह फैसला हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व-चौधरी अजीत सिंह और जयंत चौधरी करेंगे।जाट वोटों पर अच्छी पकड़ रखने वाली अजित सिंह की पार्टी इस लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की हिस्सा थी। आरएलडी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा पर एक सीट भी नहीं जीत पाई। मायावती और अखिलेश भी यहीं मान रहे हैं कि अजित सिंह जाटों का वोट गठबंधन को ट्रांसफर नहीं कहा पाएं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़