दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

maximum

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई अंत तक शहर में लू चलने का पूर्वानुमान भी लगाया है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 2014 के बाद पहली बार इस साल मानसून से पहले सफदरजंग वेधशाला में लू दर्ज नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में पुलिस ने बलूचिस्तान प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया

उन्होंने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले तापमान कम रहा और फिर चक्रवात ‘ताउते’ के कारण ‘‘रिकॉर्ड’’ बारिश हुई। पालम वेधशाला में भी इस साल अभी तक लू दर्ज नहीं की गई। आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘‘भीषण’’ लू की घोषणा की जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़