बिप्लब देब का अजीब ज्ञान, मैकेनिकल इंजीनियर्स को नहीं बनना चाहिए IAS

The strange knowledge of Biplab deb, mechanical engineers should not be made
[email protected] । Apr 28 2018 8:51PM

देब ने प्रज्ञा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए।

अगरतला। कुछ दिन पहले पूर्व विश्व सुंदरी डायना हेडेन को लेकर अपनी टिप्पणी से विवाद उत्पन्न करने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अब कहा है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। देब ने प्रज्ञा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। समाज का निर्माण करना है। सिविल इंजीनियरों के पास यह ज्ञान है ... क्योंकि जो लोग प्रशासन में हैं उनको समाज का निर्माण करना है।’’

उन्होंने कहा कि पहले कला स्नातक सिविल सेवा परीक्षा में बैठते थे और अब मेडिकल और इंजीनियरिंग स्नातक सेवा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा अधिकारी हरफनमौला होने चाहिए क्योंकि ‘‘ सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सबसे अधिक मांग है।’’ देब ने गत गुरूवार को डायना हेडेन को 1997 में विश्व सुंदरी का खिताब दिये जाने पर सवाल उठाया था और आरोप लगाया था कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता एक ढोंग है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़