संघीय ढांचे की मजबूती ने कोरोना संकट से लड़ने में बड़ी ताकत दी: हेमंत सोरेन

Hemant Soren

सोरेन ने कहा कि उन्होंने केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की जहां झारखंड के लोग काम करते हैं और उन्होंने हरसंभव सहयोग का वादा किया।

नयी दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संघीय ढांचे की मजबूती ने कोरोना संकट से लड़ने में बड़ी ताकत दी जिसके तहत अपने गृह राज्य के बाहर फंसे लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री एक-दूसरे के साथ सहयोग और समन्वय कर रहे हैं। सोरेन ने कहा कि उन्होंने केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की जहां झारखंड के लोग काम करते हैं और उन्होंने हरसंभव सहयोग का वादा किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के श्रम विभाग की तरफ से संचालित प्रवासी हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कुल कॉल के आधार पर झारखंड के करीब सात लाख निवासी वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन हटाना ‘‘बड़ी चुनौती’’ है और इस पर काफी विचार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोरोना वायरस के फैलने पर लगाम लगायी गयी है लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अगर राज्य में लौटते हैं तो चीजें बदल सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़