चुनावी काउंटडाउन में इन नेताओं की जीत हुई निश्चित, जाने कौन-कौन हैं इनमें शामिल

the-victory-of-these-leaders-in-the-election-countdown-has-been-confirmed
अभिनय आकाश । May 23 2019 2:47PM

2014 में आंकड़ा था 282 लेकिन इस बार भाजपा अपने बदौलत 300 का आंकड़ा छूती नजर आ रही है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी संग्राम के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। लोकसभा की 542 सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा गठबंधन 350 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस गठबंधन तीन अंको तक भी पहुंच नहीं सकी है। अन्य दलों ने 106 सीटों पर बढ़त बनाए रखा है। 2014 में आंकड़ा था 282 लेकिन इस बार भाजपा अपने बदौलत 300 का आंकड़ा छूती नजर आ रही है। कुछ सीटों पर तो भाजपा के उम्मीदवार वोटों के मामले में काफी आगे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। आइए डालते हैं एक नजर-

हमीरपुर- अनुराग ठाकुर

दरभंगा- गोपालजी ठाकुर

वाल्मिकी नगर- वैद्यनाथ प्रसाद

भीलवाड़ा- सुभाष चंद्र बहेड़िया 

अजमेर- भगीरथ चौधरी 

पाली- पीपी चौधरी

रायगढ़- सुनील तटकरे

इसे भी पढ़ें: रुझानों में राजग बहुमत के पार, कांग्रेस पहुंची 100 के द्वार

इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचने की अपील की है। मनोज तिवारी ने कहा कि 20 से 22 हजार से अधिक कार्यकर्ता आज बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे। शाम को जीत का जश्न मनाने खुद पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे। खबरों की माने तो एनडीए 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़