दिल्ली में मौसम लेने वाला है करवट, शुक्रवार से लू चलने की आशंका

heat wave
Google common license

दिल्ली में शुक्रवार से फिर लू चलने की आशंका है।रविवार से दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया था, हालांकि चक्रवात असानी के प्रभाव से चल रही पुरवैया हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी को भीषण गर्मी से बचा लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार से लू चलने की संभावना है।

नयी दिल्ली।दिल्ली में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और इसके बाद नमीयुक्त पुरवैया हवाओं के कारण लू और शुष्क पछुआ हवाएं चल सकती हैं। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार से दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया था, हालांकि चक्रवात असानी के प्रभाव से चल रही पुरवैया हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी को भीषण गर्मी से बचा लिया।

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे को मिला धमकी भरा खत, मनसे नेता बोले- पार्टी प्रमुख को कुछ हुआ तो महाराष्ट्र को जला देंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार से लू चलने की संभावना है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन), महेश पलावत ने कहा, ‘‘चक्रवात असानी के प्रभाव से क्षेत्र में चल रही पुरवैया हवाएं पारे को नियंत्रण में रख रही हैं। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में तेज वृद्धि तो नहीं होगी, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुरवैया हवाओं के बिना तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया होता।’’

इसे भी पढ़ें: 5 साल में 326 मामले और केवल छह दोषी, जानें राजद्रोह का मामला दर्ज करने में किस राज्य के CM हैं सबसे आगे?

पलावत ने कहा कि गंभीर चक्रवात असानी के प्रभाव से पुरवैया हवाएं मंद पड़ जाएंगी। एक के बाद एक हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं ने पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से कुछ राहत प्रदान की थी। दिल्ली में मार्च महीने में मौसम गर्म और शुष्क था। मार्च में अनुमान के मुताबिक सामान्य 15.9 मिलीमीटर वर्षा होनी थी जो नहीं हुई। अप्रैल में 12.2 मिलीमीटर के मासिक औसत वर्षा के मुकाबले 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई। महीने के अंत में भीषण गर्मी ने दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री और 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़