देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन भाजपा सरकार ‘‘दिशाहीन’ बनी हुई है: कांग्रेस

there-is-economic-slowdown-in-the-country-but-the-bjp-government-remains-directionless-congress

बिक्री में गिरावट के कारण ऑटो क्षेत्रों में छंटनी से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन भाजपा सरकार ‘‘दिशाहीन’ बनी हुई है।

नयी दिल्ली। बिक्री में गिरावट के कारण ऑटो क्षेत्रों में छंटनी से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन भाजपा सरकार ‘‘दिशाहीन’ बनी हुई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऑटो क्षेत्र की खराब स्थिति इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक मंदी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘10 वर्षों में ऑटो क्षेत्र में बिक्री की स्थिति सबसे खराब है। 

पिछले छह वर्षों में यात्री कारों और वाणिज्यिक वाहनों के विनिर्माण सबसे निचले स्तर पर है। बिक्री में 25 फीसदी की कमी आई। ऑटो क्षेत्र में छंटनी शुरू हो गई है।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस स्थिति के बावजूद भाजपा सरकार दिशाहीन बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़