लद्दाख में सैलानियों ने जगह-जगह फैलाया कूड़ा, भाजपा सांसद बोले- यह हमारा घर है आपका कूड़ेदान नहीं

Jamyang Tsering Namgyal

भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने सबसे पहले लद्दाख आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया और फिर अनुरोध किया कि आप अपने समय का पूरा आनंद लें लेकिन कृपया यहां-वहां कचरा न फैलाएं।

लद्दाख। देश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने पर्यटकों द्वारा लद्दाख में फैलाए जाने वाले कूड़ा पर नाराजगी जाहिर की है। भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए सैलानियों से अनुरोध किया कि अपने समय का पूरा आनंद लें लेकिन कृपया यहां-वहां कचरा न फैलाएं। 

इसे भी पढ़ें: पर्यटन स्थलों पर कोरोना की तीसरी लहर को खुला निमंत्रण दे रहे हैं लोग? सामने आयी डराने वाली तस्वीरें 

जमयांग सेरिंग नामग्याल ने सबसे पहले लद्दाख आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया और फिर अनुरोध किया कि आप अपने समय का पूरा आनंद लें लेकिन कृपया यहां-वहां कचरा न फैलाएं। यह हमारा घर है आपका कूड़ेदान नहीं। लद्दाख की समृद्ध संस्कृति, सुंदर प्रकृति और उज्ज्वल भविष्य का सम्मान करें। इसे हमेशा अपने दिल और दिमाग में रखें। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ने के बाद फिर लगी पाबंदी, पर्यटकों को आधे घंटे से ज्यादा रुकने की अनुमति नहीं 

सैलानियों का लगा जमावड़ा

कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख की पहाड़ियां शामिल हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जहां सैलानियों ने जगह-जगह पर कूड़ा-कचरा फेंका हुआ था। इससे आहत होकर एक स्थानीय युवक ने बताया कि पर्यटकों को पर्यावरण की समझ होनी चाहिए, वह नहीं है। लोग चीजों को इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़