महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह अब तक का सबसे ख़राब दौर: अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की ख़बरें आ रही हैं वे दिल दहलानेवाली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे ख़राब दौर है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रहीं बलात्कार और अत्याचार की घटनाओं को “दिल दहलाने” वाला बताते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह अब तक का “सबसे बुरा दौर” है।
प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की ख़बरें आ रही हैं वे दिल दहलानेवाली हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 4, 2019
सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे ख़राब दौर है. घोर निंदनीय.
यादव ने ट्वीट किया, प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की ख़बरें आ रही हैं वे दिल दहलानेवाली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे ख़राब दौर है। यह घोर निंदनीय है। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में बलात्कार की किसी खास घटना का कोई जिक्र नहीं किया है।
अन्य न्यूज़