9 साल मुझे जेल में प्रताड़ित करने वालों को मेरे से माफी मांगनी चाहिए: साध्वी

those-people-should-apologize-to-me-who-persecuted-me-in-jail-for-9-years-sadhvi

प्रज्ञा ने कहा, ‘‘इन लोगों से आप मेरे सामने क्षमा मंगवाइये। मैं आपको कह रही हूं। आपको अधिकार दे रही हूं।’’ जेल की व्यथा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘15 से 20 पुरूष एक साथ बेल्ट से मारते थे। ठीक है। ध्यान रखना इस बात का। क्या ये कानून के संगत है और ऐसी अनेक प्रताड़ना दिन-रात दी।

भोपाल। मालेगांव बम धमाकों की आरोपी एवं भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि उन लोगों को मेरे से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने 9 साल तक जेल में मुझे प्रताड़ित किया है। एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मैंने 26:11 के मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में दिये गये विवादित बयान पर कल स्वयं क्षमा मांगी है। मैंने मीडिया के सामने क्षमा मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप (पत्रकार) उन लोगों से माफी मंगवा सकते हैं जिन्होंने मुझे 9 साल तक (जेल में) पीड़ित किया। मंगवा सकते हैं तो बताइये।’’

इसे भी पढ़ें: साध्वी के विवादित बोल पर EC ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब

प्रज्ञा ने कहा, ‘‘इन लोगों से आप मेरे सामने क्षमा मंगवाइये। मैं आपको कह रही हूं। आपको अधिकार दे रही हूं।’’ जेल की व्यथा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘15 से 20 पुरूष एक साथ बेल्ट से मारते थे। ठीक है। ध्यान रखना इस बात का। क्या ये कानून के संगत है और ऐसी अनेक प्रताड़ना दिन-रात दी। नंगा करके, उल्टा लटका करके …..। कौन से कानून में है ऐसा।’’

इसे भी पढ़ें: मांफी मांगने के बाद भी साध्वी प्रज्ञा पर विपक्ष लगातार हो रहा हमलावर, अब माकपा में कही ये बात

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, जो आतंकवादियों एवं विदेशियों (विदेशी सेना) की गोलियों से मारा जाता है, उसे निश्चित रूप से शहीद का दर्जा मिलता ही है। बृहस्पतिवार शाम को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुम्बई एटीएस के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे पर जेल में यातना देने का आरोप लगाते हुए प्रज्ञा ने कहा था कि मैंने करकरे का सर्वनाश होने का श्राप दिया था और इसके सवा माह बाद आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया। हालांकि, इस बयान के एक दिन बाद चारों तरफ से आलोचना होने के बाद प्रज्ञा ने अपना बयान वापस ले लिया था और माफी भी मांग ली थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़