जिन्हें संविधान पसंद नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं: अठावले

those-who-do-not-like-the-constitution-do-not-have-the-right-to-live-in-india-says-athawale
[email protected] । Oct 4 2019 8:07AM

इस अवसर पर अठावले ने कहा कि संविधान की रचना बी आर आंबेडकर की देखरेख में हुई था और इसे दुनिया की विधि की सबसे श्रेष्ठ पुस्तक माना जाता है।

महाराष्ट्र। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और जिसे यह संविधान पसंद नहीं है, उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।  वह यहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजितकार्यक्रम में बोल रहे थे। 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना तीन अक्टूबर, 1957 में नागपुर में हुई थी। पार्टी हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है। इस अवसर पर अठावले ने कहा कि संविधान की रचना बी आर आंबेडकर की देखरेख में हुई था और इसे दुनिया की विधि की सबसे श्रेष्ठ पुस्तक माना जाता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़