मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 24 2025 10:04AM
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-थ्री से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि थौबल के उनिंगखोंग से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-थ्री से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़