नवी मुंबई में कार और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

road accident
प्रतिरूप फोटो
creative common

इस दुर्घटना में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

इस दुर्घटना में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़