झारखंड में ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की मौत

truck
प्रतिरूप फोटो
ANI

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज शाम केरसई पुलिस थानाक्षेत्र के करंगागुड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के सिमडेगा में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज शाम केरसई पुलिस थानाक्षेत्र के करंगागुड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केरसई पुलिस थाने के प्रभारी रामनाथ राम ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहिया वाहन पर चार लोग सवार थे। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर मिली। मृतकों की पहचान अभिषेक तिग्गा, आशीष लाकड़ा और विक्रम बिलुंग के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20-25 वर्ष थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़