मुंबई के नागपाड़ा में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, वृद्ध महिला और बच्ची की मौत

building collapsed

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित एक पुरानी इमारत का शौचालय का हिस्सा गिर गया।”

मुंबई। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिससे एक वृद्ध महिला और 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना अपराह्न लगभग एक बजे हुई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित एक पुरानी इमारत का शौचालय का हिस्सा गिर गया।”

इसे भी पढ़ें: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में इमारत का हिस्सा गिरा, 4 लोगों के फंसे होने की आशंका

उन्होंने कहा, “आलिया रियासत कुरैशी नामक बच्ची 70 वर्षीय वृद्ध महिला नूर कुरैशी को मलबे के नीचे से निकाला गया था। उन्हें जे जे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।” अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान अब भी जारी है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में चेम्बूर और देवनार क्षेत्र में भी रिहायशी इमारतों के हिस्से गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़