TMC ने वीडियो जारी कर भाजपा पर लगाए हिंसा के आरोप

tmc-release-video-on-kolkata-violence

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने तीन वीडियो जारी करते हुए भाजपा पर आरोप लगाए। जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ गाड़ियां भाजपा का झंडा लगाए हुए सड़कों से गुजर रही हैं।

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों के वीडियो अब सामने आ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने तीन वीडियो जारी करते हुए भाजपा पर आरोप लगाए। जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ गाड़ियां भाजपा का झंडा लगाए हुए सड़कों से गुजर रही हैं। तो वहीं कुछ लोग हाथ में भाजपा का झंडा लिए सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हिंसा के बाद भाजपा की EC से मांग, कहा- ममता बनर्जी को चुनाव प्रचार से रोका जाए

इसी वीडियो में कुछ लोग हाथ में डंडे लिए और पथराव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। डेरेक ओब्रायन ने तीन वीडियो जारी करके सीधेतौर पर हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। हालांकि भाजपा ने इसके लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया था। उल्लेखनीय है कि हिंसा के दौरान ईश्वरचंद विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ और 19वीं सदी के समाज सुधारक विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी गई। 

इसे भी पढ़ें: हिंसा के बाद बोलीं ममता, शाह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता

बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। जिसको लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस जोरो-शोरों से चुनावी जनसभाएं करने में लगी हुई हैं। हालांकि, भाजपा ने ममता बनर्जी पर रैली नहीं करने देने का आरोप भी लगाया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़