राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया अपना नामांकन
राहुल गांधी जब हवाई अड्डे से बाहर निकले तो बड़ी संख्या में पार्टी के युवा कार्यकर्ता स्वागत करते हुए नजर आए। गांधी ने भी अभिवादन किया।
कोझिकोड़। उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल में वायनाड संसदीय क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को आज सुबह साढे ग्यारह बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान गांधी के साथ उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। गांधी बुधवार रात को यहां पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके कुछ देर बाद प्रियंका भी यहां पहुंचीं। वह अलग से आयीं।
Kerala: Congress President Rahul Gandhi files nomination from Wayanad parliamentary constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/abn2g9ahQE
— ANI (@ANI) April 4, 2019
इससे पहले कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने दावा किया था कि राहुल गांधी की उम्मीदवारी से वायनाड संसदीय क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं। वासनिक ने पत्रकारों से यहां कहा, पूरी कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ ने राहुल जी को केरल से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया था। इसी तरह के निमंत्रण कर्नाटक और तमिलनाडु से भी आए थे।
अन्य न्यूज़