National Highlights: प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका

नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आज चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को... 

कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमरिंदर, दिल्ली में आज होगी अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच वह आज दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर अब तरह-तरह के अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के हवाले से खबर यह है कि वह आज शाम गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे और साथ ही साथ उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होने वाले हैं? इस पर सभी की नजरें फिलहाल टिकी हुई है।

Central Vista Project: इतिहास में पहली बार कामगारों के योगदान को मिलेगा सम्मान, डिजिटल संग्रहालय के साथ ही दिया जाएगा प्रमाण पत्र

हम मेहनतकश जग वालों से जब अपना हिस्‍सा मांगेंगे, इक खेत नहीं, इक देश नहीं, हम सारी दुनिया मांगेंगे। ये लाइने आपने पढ़ी या सुनी होंगी। नहीं सुनी तो हम बता देते हैं ये मशहूर नज्म  फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ द्वारा लिखी गई है। दुनिया चाहे ईश्वर ने बनाई हो, पर इसको बदला और गढ़ा मजदूरों ने है।  ऐसे काम जिसे हम और आप सिर्फ सपने में ही सोच सकते हैं, वो इनके दो हाथ बड़े आसानी से अंजाम तक पहुंचा देते हैं। आगरा का ताजमहल जिसे कई लोग प्यार का प्रतीक भी मानते हैं। लेकिन जितनी चर्चा उसकी खूबसूरती की होती है उतनी ही इसके बनने की कहानियों की भी चर्चा होती है।

चुनाव आयोग का ऐलान, तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों में 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतगणना दो नवंबर को होगी। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं। वहीं, 14 राज्यों में 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है।

चर्चा में चंद्रशेखर राव का दिल्ली दौरा, अमित शाह के साथ हो चुकी है बैठक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इन दिनों दिल्ली में हैं। पिछले 2 दिनों से गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी एक के बाद एक बैठक हुई है जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह के अलावा के चंद्रशेखर राव की मुलाकात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी हुई है। भाजपा नेताओं के साथ चंद्रशेखर की इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलबाजी खूब हो रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़