असम के कार्बी आंगलोंग में रातभर चली मुठभेड़ में UPRF का स्वयंभू अध्यक्ष मार्टिन गुइते मारा गया

Assam Police

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘कल देर शाम, मार्टिन कार्बी आंगलोंग के मांजा पुलिस थाना क्षेत्र में असम पुलिस के दल के साथ गोलीबारी में घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।’’

गुवाहाटी। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रातभर चली मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन यूनाइटेड पीपल्स रिवोल्यूशनरी फ्रंट (यूपीआरएफ) का स्वयंभू ‘अध्यक्ष’ मार्टिन गुइते मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कार्बी आंगलोंग के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के एक दल ने सिंघासन हिल के जंगलों में सोमवार की रात तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि यूपीआरएफ के उग्रवादियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका पुलिसकर्मियों ने भी जवाब दिया और इस तरह से दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई जो सुबह तक चली। 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में मुठभेड़ में मारे गए NSCN (IM) के छह उग्रवादी, एक जवान जख्मी 

अधिकारी ने बताया, ‘‘जब हमने सूर्योदय के बाद क्षेत्र की तलाशी ली तो हमें मार्टिन नीचे पड़ा हुआ मिला।’’ इस घटनाक्रम की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘कल देर शाम, मार्टिन कार्बी आंगलोंग के मांजा पुलिस थाना क्षेत्र में असम पुलिस के दल के साथ गोलीबारी में घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।’’ जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किये है। संगठन के और उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़