हिमाचल में 17 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा, CM जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को पता हो आजादी के लिए कितना संघर्ष किया गया

 Himachal CM Jai Ram Thakur
ANI
अभिनय आकाश । Aug 6 2022 1:35PM

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर हम देश में बहुत बड़े उत्सव के रूप में अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारी नई पीढ़ी का जन्म आजादी के बाद हुआ है तो शायद उन्हे आजादी का संघर्ष नहीं पता होगा। उन्हें पता हो कि भारत को आजाद कराने में कितना संघर्ष किया गया है।

भारत का राष्ट्रीय झंडा देश के हर नागरिक के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। जब भी कोई तिरंगे को फहराता है तो उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है। भारत इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी का 75वां साल है तो जश्न भी उसी सरीखा होना चाहिए, तैयारियां भी कुछ ऐसी ही है। मोदी सरकार से लेकर विपक्ष तक के नेता अपने अपने तरीके से इस जश्न में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से भी अपने ट्विटर की डीपी में बदलाव करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की हाथों में तिरंगा झंडा लिए तस्वीर लगाई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अपने प्रदेश की योजना के बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया। 

इसे भी पढ़ें: 14 अगस्त को केजरीवाल ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाने का किया आह्नान, कपिल मिश्रा बोले- पाकिस्तान का जश्न मनाना है तो उधर जाकर मनाइए

हिमाचल प्रदेश के सीएम  जयराम ठाकुर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर हम देश में बहुत बड़े उत्सव के रूप में अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारी नई पीढ़ी का जन्म आजादी के बाद हुआ है तो शायद उन्हे आजादी का संघर्ष नहीं पता होगा। उन्हें पता हो कि भारत को आजाद कराने में कितना संघर्ष किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जी. किशन रेड्डी ने तिरंगा मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, बोले- सिख समाज ने किया हर घर तिरंगा कार्यक्रम का समर्थन

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने 75 साल में दुनिया में जो मुकाम हासिल किया उसका भी जिक्र होना चाहिए। इसी से जुड़े हर घर तिरंगा कार्यक्रम की भी शुरूआत की गई है जिससे हर किसी के दिल में देशभक्ति का जुनून पैदा हो। हिमाचल में भी हमने 15 लाख से ज्यादा तिरंगा लगाने की योजना बनाई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में रैलियां निकाली जाएंगी। नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़