त्रिपुरा में कोरोना के 112 नए मामले, अब तक 1,693 व्यक्ति संक्रमित, मुख्यमंत्री देब ने साझा किया डाटा

Coronavirus

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा में 1,260 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 112 लोग संक्रमित पाए गए।’’

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 1,693 हो गई। उन्होंने बताया कि गोमती जिले में सबसे ज्यादा 41 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद खोवई में 40, पश्चिम जिला में 14, सिपाहीजाला में नौ, धलाई और दक्षिण जिले में तीन-तीन और उनाकोटी और उत्तरी जिले में एक-एक मामले सामने आए। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में पांच जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा लागू, आपात सेवाएं चालू रहेंगी 

देब ने सोमवार रात में ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा में 1,260 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 112 लोग संक्रमित पाए गए।’’ राज्य में 1,693 मामलों में से 474 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 1,218 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज की मौत हुई है। अब तक राज्य में 73,059 नमूनों की जांच हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़